दतिया पीतांबरा पीठ से निष्कासित साधकों और पंडितों ने दिया जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन हस्तक्षेप की मांग ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया  पीतांबरा पीठ पर व्यवस्थापक और साधकों के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है पिछले दो-तीन महीना से दोनों पक्षों के बीच लगातार चल रहा है इसको लेकर हाल ही में भंडार कक्ष का एक वीडियो सामने आने के बाद  ट्रस्ट क़े वरिष्ठ सदस्य क़े पुत्र पर  कथित रूप से चोरी क़े आरोप लगे  पीतांबरा पीठ पर हंगामा  किया गया पुतला दहन भी किया गया हालांकि साधकों द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का  एक वीडियो भी जारी किया गया था.इसक़े बाद मामला कुछ शांत होता नजर आया लेकिन 
 इसके बाद व्यवस्थापक महेश दुबे व पीठ क़े अन्य लोगों द्वारा पीतांबरा पीठ पर अव्यवस्था फैलाने वाले साधकों के विरुद्ध न केवल कोतवाली पहुंचकर आवेदन दिया गया और एफ आई आर की मांग की गई बल्कि 7 लोगों को पीतांबरा पीठ की तमाम गतिविधियों से निष्कासित करने की सूचना भी जारी कर दी. अब निष्काषित साधक गणों ने एक बार फिर से पीतांबरा पीठ क़े व्यवस्थापक महेश दुबे  और अन्य लोगों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है आज कलेक्टर की जनसुनवाई में पीतांबरा पीठ की व्यवस्थापक द्वारा पीतांबरा पीठ की गतिविधियों से निष्कासित किए गए साधकगण  कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन दिया और  मांग की की इस मामले में प्रशासन हस्तक्षेप करें और किस आधार पर पीतांबरा पीठ की गतिविधियों से निष्कासित किया गया है प्रशासन इस पर कार्रवाई करें मंदिर ट्रस्ट का है और किसी की निजी संपत्ति नहीं है.

Comments