दतिया हार से निकलता है जीतने का रास्ता - स्वप्निल वानखेडे।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा स्टेडियम ग्राउंड दतिया पर आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह- 2026 में खिलाड़ियों के बीच उपस्थित कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने व्यक्तित्व विकास के तहत उपस्थित खिलाड़ियों को प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी कभी हारता है तो कभी जीतता है इस हार और जीत के बीच में वह हार को पचाना सीख जाता है और यही से उसकी जीत का रास्ता निकलता है। 
आगे उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है अगर आप सिर्फ शिक्षा प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगे तो आपका शैक्षणिक स्तर सुधरेगा लेकिन शारीरिक स्तर गिरेगा और अगर आप शारीरिक स्तर पर फोकस करेंगे तो आपका शारीरिक स्तर बढ़ेगा लेकिन शैक्षणिक स्तर नीचे रहेगा इसलिए हमें अपने सफल जीवन के लिए शैक्षणिक एवं शारीरिक स्तर को साथ में रखकर चलना चाहिए अपने लिए नित्य प्रति 1 घंटे का समय फिजिकल एक्टिविटी अथवा खेलने के लिए जरूर निकले उन्होंने खिलाड़ियों को फिटनेस का डोज एक घंटा रोज फिट इंडिया मूवमेंट का कोटेशन भी दिया इस अवसर पर सूरज मुद्गल एसपी स्टेनो, मलखम्ब प्रशिक्षक राजेंद्र तिवारी , प्रयास मित्रा एनआईएस बैडमिंटन प्रशिक्षक , पवन गुप्ता वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी , आदित्य कटारे वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी सहित बैडमिंटन एवं मलखम्ब खेल के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Comments