शिवपुरी की मातृशक्ति ने मुलाकात कर नवागत पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया का स्वागत किया ओर महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा की |

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA संपादक साहिल खान आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी मे नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया से शिवपुरी की मातृशक्ति ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मातृशक्ति ने जिले की विभिन्न सामाजिक व्यवस्थाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। एक महिला अधिकारी को जिले की कमान संभालते देख उपस्थित सभी महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने भी सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

Comments