पुलिस ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने बाले बाप बेटी के रिश्ते को तार तार करने बाले पिता को गिरफ्तार किया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया ब्रेकिंग। दुष्कर्म के आरोपी कलयुगी पिता को चिरूला पुलिस ने महज 02 घंटे में किया गिरफ्तार


दतिया। दतिया में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम देकर पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को दागदार एवं शर्मसार कर दिया। घटना चिरूला थाना की है। जहाँ शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
थाना चिरूला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को महज 02 घंटे में गिरफ्तार किया गया। दिनांक 15.05.2026 को ग्राम करारी खुर्द निवासी पीड़िता अपनी माता एवं मामा के साथ थाना चिरूला उपस्थित हुई। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 10.09.2024 की रात्रि लगभग 11:00 बजे उसके पिता उसके पास आकर जबरन गलत कार्य करने लगे तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण पीड़िता किसी को घटना के संबंध में नहीं बता सकी। आरोपी द्वारा लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। पीड़िता ने आगे बताया कि दिनांक 18.04.2026 को वह अपनी छोटी बहन के साथ मौसी की शादी में शामिल होने हेतु अपने मामा निवासी सुजानपुर, जिला निवाड़ी के घर गई थी। वहां उदास रहने पर उसकी मां एवं मामा ने कारण।पूछा, तब पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां एवं मामा उसे लेकर थाना चिरूला पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चिरूला में आरोपी पिता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 36/26 धारा 64(2)(f), 64(2)(m), 65(1), 351(2) बीएनएस एवं ¾, 5(n), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना चिरूला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दतिया पेश किया गया, जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना चिरूला उ.नि. नितिन भार्गव, प्रआर संतोष सगर, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक आशीष नायक, आरक्षक शिवम दुबे, आरक्षक अखलेश रजक, आरक्षक प्रवेन्द्र यादव एवं महिला आरक्षक मोनिका रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments