डीडीसीए के ग्रीष्म कालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का पूर्व विधायक श्री सिंह ने किया शुभारंभ ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया खिलाड़ी अपनी तकनीक डवलप कर क्रिकेट में आगे बढ़कर जिले,प्रदेश और देश का नाम रोशन करें-घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक 

डीडीसीए के ग्रीष्म कालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का पूर्व विधायक श्री सिंह ने किया शुभारंभ 
दतिया। ग्रीष्म कालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर को आयोजित करने के पीछे डीडीसीए की मंशा हैं कि जिन बच्चों में क्रिकेट के प्रति रूचि हैं वह अपनी तकनीक को डवलप कर आगे बढ़ सकें और अपने जिले,प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। यह विचार डीडीसीए के अध्यक्ष एवं सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने स्टेडियम ग्राउंड दतिया पर डीडीसीए द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी बच्चों को संबोधित कर व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में जब बच्चें स्कूल से फ्री हो जाते हैं तो उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए डीडीसीए 
प्रति वर्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती हैं और यह निरंतर जारी है। 
डीडीसीए लगातार क्रिकेट गतिविधियों को आयोजित करती हैं, प्रशिक्षण शिविरों  खिलाड़ियों को मैच  प्रेक्टिस,तकनीक को सुधारना और फिजिकल फिटनेस का लाभ मिलता हैं, वही डीडीसीए अंतर जिला एवं संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित करती हैं। 
उन्होंने सभी प्रशिषणार्थी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 
कार्यक्रम का संचालन डीडीसीए के सचिव संतोष लिटौरिया ने किया। डीडीसीए द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर दिनांक 10 मई से 15 जून तक स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड चलेगा। 
डीडीसीए सचिव संतोष लिटौरिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एसोसिएशन ने यह 35 दिवसीय शिविर लगाया है।  अभी इसमें 60 बालक एवं 15 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं, जैसे जैसे शिविर आगे बढ़ेगा संख्या में बढ़ोतरी होगी। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी बालकृष्ण यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में श्री पंकज भट्ट, बॉबी त्रिपाठी, धर्मेंद्र घनगोरिया, सत्य नारायण शास्त्री, अजय प्रताप सिंह, साहिल कुमार, के पी यादव, अंबरीश बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

Comments