दतिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और सुरक्षा को लेकर एसपी और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,वेतन वृद्धि करने गुहार लगाई

दतिया।दतिया में डगरई टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर सोमवार को एसपी आफिस पहुंच कर एसपी मयूर खण्डेलवाल और नवीन कलेक्ट्रेट में कलेक्टर स्वप्रिल वानखड़े को सौंपा ज्ञापन।वहीं पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को लेकर टोल प्रबंधन से चर्चा की जाएगी।ज्ञापन देते हुए डगरई टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया कि नियमित अनुसार बेतन में हर वर्ष 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए लेकिन हमारी वेतन बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है।लेकिन हम सभी कर्मचारियों को नियमित अनुसार बहुत कम वेतन दी जा रही है।समय पर वेतन भी नहीं दी जाती है।टोल प्लाजा पर आएं दिन कर्मचारीयों से दगब प्रवृति लोग जबरन वाहनों को निकालने को लेकर अभद्र व्यवहार करते हैं लेकिन कर्मचारीयों के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं है।टोल प्रबंधन भैरू लाल खंगार से कई बार सभी कर्मचारियों ने वेतन और सुरक्षा संबंधी और अन्य समास्याओं को लेकर चर्चा भी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई।इस दौरान ज्ञापन देने वाले -शिवम यादव,राघवेंद्र यादव, अभिनव श्रीवास्तव, लोकेश सैनी,जितेंद्र, अभिषेक, रविन्द्र,संजीव, पुष्पेंद्र,शैलेंद्र, गंगाराम, राहुल,राजा, विकास, अजय, कुलदीप, संजय, आकाश, अभिषेक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments