*दतिया रामलला मंदिर में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, 28 अक्टूबर 2026 के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*दतिया प्रांतीय अधिवेशन में पक्ष विपक्ष के राजनेताओं सहित लगभग 600 पत्रकार साथी होंगे सम्मिलित*
दतिया। श्री रामलला मंदिर में आज मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ रामलला सरकार के आशीर्वाद एवं मंदिर के पुजारी श्री लिटोरिया के आशीर्वचन से हुआ। बैठक में आगामी 28 अक्टूबर को कस्तूरी गार्डन (पटवारी फार्म हाउस), दतिया में आयोजित होने वाले संघ के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार दुबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री प्रवीण मिश्रा, प्रदेश संयोजक श्री मनोज गोस्वामी ,संभागीय अध्यक्ष श्री गजेंद्र इंगले, जिला अध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी, अमित महाजन, संतोष तिवारी, सुरेंद्र श्रीवास्तव सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेशभर से पत्रकार साथी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान प्रांतीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, संगठन को मजबूत करने तथा भविष्य की रणनीति सहित पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शासन एवं विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व, स्थानीय सांसद, विधायक, प्रभारी मंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को आमंत्रित किए जाने की जानकारी बैठक में दी गई।
बैठक में जितेंद्र गोस्वामी, विकास सेन, अखिलेश दांतरे, संजीव रिछारिया,चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, दिनेश कुशवाहा, राजेंद्र पटवा, दीपक श्रीवास्तव, नीरज तोमर, राममिलन यादव, कमलेश साहू, आशीष मिश्रा, बालमुकुंद तिवारी, मारुति नंदन उपाध्याय, सुरेंद्र शर्मा, इमरान मंसूरी ,रामप्रकाश गुप्ता,पवन दांतरे, सुनील सैन, अवनीश दुवे,रूपेश सेन, बबलू यादव, अनवर खान सहित शहर एवं जिले के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पत्रकारों ने प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने और आयोजन को गरिमापूर्ण एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment