मथुरा के ग्राम बटोई में महाराजा भवानी सिंह द्वारा स्थापित महारास में शामिल हुए विधायक घनश्याम सिंह, चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टरचेतन दास सुखानी
दतिया। भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि मथुरा जिले के करहरा ग्राम के डेरा बटोई में शनिवार भाद्र पूर्णिमा पर आयोजित भव्य महारास कार्यक्रम में दतिया विधायक एवं दतिया राज परिवार के संरक्षक महाराज कुमार घनश्याम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और पुण्यलाभ अर्जित किया।
विधायक श्री सिंह कार्यक्रम आयोजक श्री नन्दकिशोर उपमन्यु के आग्रह पर महारास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री उपमन्यु ने विधायक श्री सिंह का चांदी का मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
महारास कार्यक्रम में आस-पास के करीब एक दर्जन गांवों के सैंकड़ों श्रद्धालु जुटे रहे।
दरअसल बटोई गांव में महारास की यह परंपरा करीब 125 वर्ष पहले दतिया महाराज भवानी सिंह ने रियासत के दीवान श्रीराधा कृष्ण जी के आग्रह पर प्रारंभ कराई थी। यही नहीं महाराज भवानी सिंह ने महारास में श्रीकृष्ण एवं श्री राधा जी के स्वरूप के लिए 5 किलो का स्वर्ण मुकुट एवं चन्द्र मुकुट दिवान श्री राधाकृष्ण जी को दान किया था।
महारास की यह परंपरा 125 वर्षों से निरंतर दिवान श्री राधाकृष्ण के वंशजों द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें श्रीकृष्ण एवं श्री राधा जी के स्वरूप महाराज भवानी सिंह द्वारा दान दिए गए स्वर्ण मुकुट धारण करते हैं। यह स्वर्ण मुकुट श्रीराधाकृष्ण जी के वंशज श्री नन्दकिशोर उपमन्यु जी के पास सुरक्षित हैं।

Comments
Post a Comment