धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना जीवन सफल बना सकता है- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक

धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपना जीवन सफल बना सकता है- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक ग्राम महेबा संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व विधायक दतिया। व्यक्ति धर्म से जुड़कर ही अपना व परिवार का कल्याण कर सकता हैं।
वर्तमान समय में व्यक्ति भौतिक सुख सुविधाओं को जुटाने के लिए अंधी दौड़ में शामिल है, ऐसे में वह भटक जाता हैं और कठिन समय आने पर निराश होने लगता है, तब धार्मिक ग्रँथ हमें कठिन परिस्थितियों से निकाल कर सदमार्ग दिखाते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और पुरातन परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम महेबा के श्री महाकालेश्वर मंदिर पर आयोजित संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक कथाओं में ऐसे अनेकों उद्धरण हैं जो कठिन समय में व्यक्ति को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने श्रीराम महायज्ञ, श्रीराम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति को ह्रदय से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के आरंभ में श्री सिंह ने भगवताचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज को पुष्पहार पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति के सदस्यों सरपंच चंदन यादव, जितेंद्र यादव, अरविंद यादव,रामजी शरण पाल एवं पारीछत बिहारी पटेल ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर श्री सिंह के साथ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, नरेंद्र गुर्जर ऋषभ गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Comments