दतिया नगर पालिका करोड़ों रुपये के विकास कार्यों और पेयजल योजनाओं के दावे किए जाते हैं, फिर भी लोग प्यासे।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया नगर पालिका की इस सूचना ने दतिया के “विकास” मॉडल पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।.
एक तरफ करोड़ों रुपये के विकास कार्यों और पेयजल योजनाओं के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ सिर्फ एक बिजली लाइन में आग लगने से पूरे शहर की जलापूर्ति ठप हो जाती है।

सूचना के अनुसार अंगूरी बैराज पंप हाउस की 11 केवी लाइन जलने से 23 और 24 मई को दतिया की पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहेगी। यानी शहर की पानी व्यवस्था इतनी कमजोर है कि कोई वैकल्पिक सिस्टम तक मौजूद नहीं दिख रहा।
दतिया में हाल ही में करोड़ों की विकास योजनाओं और पेयजल परियोजनाओं की घोषणाएं भी हुई थीं। 
लेकिन जनता आज भी गर्मी में पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए परेशान है।
“करोड़ों खर्च हो गए,
फिर भी दतिया की जनता तरस रही पानी को,
आखिर दतिया में विकास किसका हुआ?”
यह सवाल अब सिर्फ जनता नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था से जवाब मांग रहा है।

Comments