*थाना करैरा पुलिस द्वारा रेत का अबैध उत्खनन करने बलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये,03 ट्रेक्टर मय 04 ट्राली एवं रेत निकालने वाली मशीनों को जप्त किया है।*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल 

*थाना करैरा पुलिस द्वारा रेत का अबैध उत्खनन करने बलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अबैध रेत से भरे हुए 03 ट्रेक्टर मय 04 ट्राली एवं रेत निकालने वाली मशीनों को जप्त किया है।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड कर जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन में अति० पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 27.06.2026 को थाना करैरा पुलिस को जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली से पंखा व पम्प (दमकल) से महुअर नदी तिसाटा धाम घाट से अवैध रूप से उत्खनन कर रेत निकाल रहे हैं। मुखबिर की सूचना से हमराह फोर्स को अवगत कराया जाकर मुखविर के बताये गये स्थान महुअर नदी तिसाटा धाम घाट पर दबिश दी गयी तो कुछ लोग अपने ट्रैक्टर ट्राली से महुअर नदी से ट्रैक्टर में बडे पंखे लगाकर एवं पम्प (दमकल) की मदद से नदी से रेत निकाल कर अवैध उत्खनन कर रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर ट्रैक्टर ट्राली व रेत निकालने के उपकरण मिले जिनके चालक नहीं थे, ट्रैक्टरों के चालको की तलाश की जो नही मिले मौके पर से एक ट्रैक्टर स्वराज नीले रंग का 735 विना नम्बर का, एक लाल रंग की ट्राली बगैर नम्बर की जिस पर करन सिंह राजपूत ग्राम सिरसौना लिखा है, दूसरा ट्रैक्टर सोनालिका नीले रंग का बिना नम्बर का जिसमें एक ट्राली नीले रंग की बिना नम्बर की जिस पर जय बाबा तिसाटा धाम लिखा है, एक ट्रैक्टर स्वराज नीले रंग का बिना नम्बर का 735 जिसमें एक नीले रंग की ट्राली बिना नम्बर की लगी है जिस पर जगदीश लोधी सिरसौना लिखा है। एवं एक ट्राली लाल रंग की बिना नम्बर की जिस पर दीपक, कदम सिंह, सोनू, बलराम लिखा है जिसमें अवैध रेत भरा हुआ है। मौके पर नदी से अवैध रेत उत्खनन करने के लिये एवं उपयोग किये जाने वाले उपकरण दो पम्प (दमकल) दोनों पम्पों में पंखे व पाईप लगे हैं। पाँच बडे पाईप नीले रंग के जो रेत निकालने के लिये नदी में डले थे। तीन बडे वाले पंखे जिनमें तीन बडे पाईप लगे हैं। सभी वाहनों एवं उपकरणों कीमती 35 लाख को विधिवत जप्त किया गया उक्त वाहनों एवं वाहन स्वामियों के विरूद्ध खनिज अधि. के तहत वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण खनिज विभाग शिवपुरी के लिए भेजा गया है। जप्ती 01. एक स्वाज 735 ट्रेक्टर मय ट्राली कीमती 10 लाख रू 02. एक सोनालिका ट्रेक्टर मय ट्राली कीमती 10 लाख रू 03. एक स्वाज 735 ट्रेक्टर मय ट्राली कीमती 10 लाख रू 04. एक ट्राली कीमती 02 लाख रू 05. रेत निकालने के उपकरण 02 लाख रु कुल कीमती 35 लाख रूपये सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, सउनि चरणसिंह, प्रआर. डैनी कुमार, प्रआर. वीरेन्द्र कुमार, आर. हरेन्द्र गुर्जर, आर. सुरेन्द्र रावत, आर. रामअवतार गुर्जर, आर. जितेन्द्र कुमार, आर. सुनील कुमार, आर. दीपक मल्होत्रा थाना करैरा की मुख्य भूमिका रही

Comments