*1923 में हुआ था कांग्रेस सेवादल का गठन,आजादी के आंदोलनों में रही अहम भूमिका-------घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*1923 में हुआ था कांग्रेस सेवादल का गठन,आजादी के आंदोलनों में रही अहम भूमिका-------घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक* *दतिया में हुआ सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न*
दतिया। कांग्रेस सेवादल का गठन 1923 में डॉ.हार्डिकर ने किया था। देश की आजादी के लिए आंदोलनों में कांग्रेस सेवादल की अहम भूमिका है। सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है, सेवादल मजबूत होगा तो कांग्रेस मजबूत होगी। सेवादल आम जनता को कांग्रेस की विचारधारा से परिचित कराती हैं,हमें दतिया जिले में सेवादल को मजबूत कर कांग्रेस पार्टी को अधिक मजबूत और सक्रिय करना हैं। कांग्रेस में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत सभी सांगठनिक इकाईयों का गठन हो चुका है। अब इन इकाईयों को कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षित करेगी,इसके लिए हर ब्लॉक में शिविर लगेंगे। सेंवढ़ा क्षेत्र के सेंवढ़ा ब्लॉक में शिविर आयोजित हो चुका है। कांग्रेस पार्टी का सम्रद्ध इतिहास हैं। हमने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और कांग्रेस की सरकारों ने सभी वर्गो के हितों के लिए काम किया। हमारी प्राथमिकता गरीब वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ना, सामाजिक समरसता और धर्मनिरपेक्षता रहा हैं। कांग्रेस को मजबूत करने का उद्देश्य है कि हम देश व प्रदेश में एक ऐसी सरकार की स्थापना करें,जो गरीब वर्ग और दबे कुचले वर्गों और आम जनता के हितों के लिए समर्पित कल्याणकारी सरकार की स्थापना कर सकें। हमें पूंजीपतियों की सरकार नहीं चाहिए। देश और प्रदेश में आम जनता की हितैषी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने रविवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा दतिया के किला प्रांगण में आयोजित सेवादल के ध्वज वंदन कार्यक्रम में उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर व्यक्त किए। कार्यक्रम के तहत ध्वज वंदन कार्यक्रम और राष्ट्रगीत जन-गण-मन का गायन किया गया। इसके पश्चात सभी कांग्रेस व सेवादल कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने और कांग्रेस को मजबूत करने के नारे लगाए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,वरिष्ठ नेता अवधेश नायक,सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा,दतिया शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र गुर्जर, राघवेंद्र सिंह जादौन,वासुदेव सरपंच,महिपाल सिंह गुर्जर, सीएल बौद्ध,अशोक दांगी करखड़ा,दीपेंद्र पुरोहित,अनिल राज श्रीवास्तव,रचना शेर सिंह, डॉ राकेश खरे,अभिषेक तिवारी,राहुल बाबा,काले खान,जाकिर मंसूरी,अमरीश वाल्मीकि,उत्तम कुशवाहा, बलवीर कुशवाहा,रामदास झसिया,धीरू,दीपक आदिवासी,शंकर,राज आदिवासी,रवि,रामदास उत्साही,अमित वंशकार,शिवम वंशकार,जंडेल सिंह बुन्देला, दिनेश कुशवाहा एवं जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सेवादल एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments