दतिया सैफ टू क्लिक 2.0 अभियान: डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे  सैफ टू क्लिक 2.0 अभियान के तहत एसडीओपी दतिया  एवं एसडीओपी बड़ौनी  ने साइबर सेल टीम के साथ अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

दतिया जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर के सी राठौर एवं चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों को साइबर ठगी के नए तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। वहीं यातायात पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही ओटीपी, सीवीवी एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।

Comments