दतिया सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ दतिया में हो रहा है आचार्य अभ्यास वर्ग 2026(05 जून से 09 जून तक) का आयोजन।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ दतिया में हो रहा है आचार्य अभ्यास वर्ग 2026(05 जून से 09 जून तक) का आयोजन*
दतिया : विद्याभारती मध्यभारत प्रांत की योजनानुसार दतिया नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों का संयुक्त पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ दतिया में किया जा रहा जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंदेला नगर, सरस्वती शिशु मंदिर मुडियन का कुआँ, सरस्वती शिशु मंदिर उन्नाव रोड एवं डॉ.अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य दीदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप भैया/बहिनों में शिक्षण करने हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
आचार्य अभ्यास वर्ग के प्रथम दिवस पर उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से किया गया l मंचस्थ अतिथियों का परिचय श्री ऋषि पांडे(प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर मुडियन का कुआँ एवं वर्ग बौद्धिक प्रमुख दतिया ) द्वारा कराया गया, स्वागत श्री सुरेश जी यादव एवं श्रीमती एकता शर्मा ने श्रीफल भेंट कर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शैलेंद्र जी खरे( शासकीय शिक्षक होलीपुरा) श्री कपिल जी तांबे (प्राचार्य सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ दतिया एवं वर्ग संयोजक)कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंचम सिंह कौरव (सेवा निवृत्त शा. शिक्षक एवं अध्यक्ष केशव बाल विकास समिति भरतगढ दतिया) एवं श्री ऋषि कुमार पांडे प्रधानाचार्य मुडियन का कुआं) मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम में प्राचार्य श्री कपिल जी तांबे द्वारा हमारा लक्ष्य पर आचार्य परिवार को संबोधित करते हुए कहा हमने आचार्य का दायित्व लिया है इसलिए हमें निरन्तर अपने लक्ष्य का चिन्तन मनन करना चाहिए उन्होंने कहा लक्ष्य विहीन फौज कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकती है हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति इस प्रकार की थी जो देश भक्तों को जन्म देती थी विदेशियो ने इसे नष्ट किया राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसे पुनः जीवित करने का एक प्रयास है उन्होंने कहा संस्कृति के बिना राष्ट्र जिवित नहीं रह सकता हमें हमारी संस्कृति की रक्षा करनी होगी कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अध्यक्ष श्री पंचम सिंह जी कौरव (केशव बाल विकास समिति) का आचार्य परिवार को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं श्रीमती कामिनी सिंह तोमर दीदी द्वारा विज्ञान के घनत्व एवं घर्षण प्रेक्टिकल कर दिखाया गया कार्यक्रम में गीत श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव दीदी द्वारा एवं अमृत वचन श्री नीरज पाठक द्वारा प्रस्तुत किया गया अतिथियों का आभार एवं कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जगदीश कुशवाहा ने किया।कार्यक्रम में श्री संतोष जी दुबे (प्राचार्य बुंदेला नगर ,मुख्य शिक्षक अभ्यास वर्ग) श्रीमती आकांक्षा तिवारी (प्रधानाचार्य बालाजी नगर) श्री सुनील श्रीवास्तव( प्रधानाचार्य अंबेडकर नगर) श्री दीपक शर्मा (शारीरिक प्रमुख, इकाई प्रमुख )उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment