शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व में प्रथम पक्षी सर्वेक्षण प्रारंभ 7 राज्यों के 40 विशेषज्ञ कर रहे सहभागिता।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
डॉ भूपेंद्र विकल
शिवपरी*।माधव टाइगर रिजर्व में जैव विविधता के वैज्ञानिक आकलन एवं पक्षी संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन 12 जून से 14 जून 2026 तक किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों एवं तकनीकों के माध्यम से संपादित किया जा रहा है।
सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य माधव टाइगर रिजर्व में पाई जाने वाली स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान कर उनकी वर्तमान स्थिति का सटीक आकलन करना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय उद्यान के भीतर ऐसे प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां पक्षियों की अधिक संख्या अथवा दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर उनके संरक्षण एवं विशेष प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
पक्षी सर्वेक्षण के माध्यम से वन अमले के क्षमतावर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत मैदानी वन कर्मचारियों को पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार, आवास एवं संरक्षण संबंधी पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भी पक्षी संरक्षण गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।
इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण में देश के सात राज्यों से आए 40 विषय विशेषज्ञ वालंटियर्स एवं स्थानीय वन अमला संयुक्त रूप से भागीदारी कर रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान समस्त आंकलन कार्य E-Bird App के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पक्षियों की साइटिंग का वास्तविक समय में रिकॉर्ड संकलित हो रहा है तथा एक सटीक एवं विश्वसनीय डेटाबेस तैयार करने में सहायता मिल रही है।
माधव टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार यह सर्वेक्षण क्षेत्र की पक्षी जैव-विविधता के संरक्षण, शोध एवं प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा तथा भविष्य की संरक्षण योजनाओं के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएगा।
Comments
Post a Comment