दतिया विशेष सघन चेकिंग अभियान के दौरान दतिया पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया विशेष सघन चेकिंग अभियान के दौरान दतिया पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* 

 *12 चेकिंग प्वाइंट पर, चेकिंग के दौरान 6 मॉडिफाइड साइलेंसर, 13 वाहनों से काली फिल्म को निकलवाया*

 *सेवढ़ा चुंगी पर 04 युवकों को 315 बोर का कट्टा एवं 03 जिन्दा कारतूस सहित पकड़ा* 

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दतिया शहर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 12 चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान असामाजिक तत्वों एवं नकाबपोश व्यक्तियों की जांच कर आवश्यक पूछताछ की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 13 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई, 2 वाहनों से अवैध हूटर निकलवाए गए, 34 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, 1 बिना आवश्यक दस्तावेज के वाहन चलाने वाले चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 6 वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त/निकालकर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 69 चालान बनाकर ₹36,300 का समन शुल्क वसूल किया गया। सेवढ़ा चुंगी चेकिंग पाइंट पर *वाहन चेकिंग के दौरान एक 315 अवैध कट्टा और 03 जिन्दा कारतूस भी जप्त किए* गए, जिसके संबंध में थाना सिविल लाइन में वैधानिक कार्रवाई की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार सहित 04 युवकों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को सराहनीय कार्य हेतु *पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल द्वारा ₹10,000/- के नगद पुरस्कार* से पुरस्कृत किया गया।

Comments