जिम्मेदार नगरपालिका अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है-अशोक दांगी बगदा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया शहर की जन सदस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया गया कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ओर स्थनीय नागरिकों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार नगरपालिका अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा शहर की कई-कई वार्डो में जर्जर सड़कों,शहर की सड़कों पर घूमते आबरा साड़ों,शहर की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी,जल संकट गहराया हुआ है और नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही,उन्होंने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था जगह जगह लगे गंदगी के अंबार सड़कों की खराब स्थिति ओर अधूरे विकास कार्यों को लेकर भी प्रशासन को घेरा उन्होंने नगरपालिका प्रशासन की जनहित की अनदेखी ओर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो जनाक्रोश बढ़ेगा प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कांग्रेस जनों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन नगरपालिका सीएमओ..... ओर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन में शहर की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई कांग्रेस ने प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक ओर उग्र जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस अवसर पर घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा अवधेश नायक नरेंद्र गुर्जर पातीराम पाल अजय शुक्ला सुरेश झा जनपद सदस्य अमन ठाकुर रामकुमार मोंगिया आशीष तिवारी एडवोकेट रमा सिंह बैंस गुड्डी जाटव रेखा अहिरवार जामिंञी दादौरिया शांति कुशवाहा भारती परिहार मंजू गौतम आशा अहिरवार रिंकी अहिरवार सुनीता अहिरवार सुमन अहिरवार पूजा अहिरवार छाया अहिरवार मीना अहिरवार केशकली अहिरवार बी एल केन सतेन्द्र अहिरवार मोहन स्वरुप श्रीवास्तव राघवेंद्र जादौन बासुदेव सरपंच पार्षद जीतू प्रजापति लक्ष्मीनारायण कुशवाहा अमरीश बाल्मीकि काले खां  रामदास झस्या जाकिर मंसूरी  दिनेश यादव मुकुल श्रीवास्तव मोहर सिंह रावत रमन अहिरवार सुनील यादव राजाराम बंशकार टीपू सेन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Comments