दतिया-सेवड़ा रोड पर मानवता की मिसाल, विधायक प्रदीप अग्रवाल ने घायल युवक की बचाई जान।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया-सेवड़ा रोड पर मानवता की मिसाल, विधायक प्रदीप अग्रवाल ने घायल युवक की बचाई जान*


*दतिया जिले के सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र से एक मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।*
*आज सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र क दौरे से लौटते समय* *दतिया-सेवड़ा रोड पर ग्राम पिपराऊआ के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात बघेल समाज का युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।*
*इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक Pradeep Agrawal वहां से गुजर रहे थे। घायल युवक को सड़क किनारे तड़पता देख विधायक प्रदीप अग्रवाल ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और मानवता का परिचय देते हुए युवक की मदद के लिए आगे आए।*
*विधायक ने तत्काल एम्बुलेंस बुलवाई और आसपास मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सावधानीपूर्वक वाहन में बैठाकर इंदरगढ़ अस्पताल इलाज के लिए रवाना कराया। बताया जा रहा है कि युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था और समय पर सहायता मिलने से उसकी जान बच सकी।*
*घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विधायक प्रदीप अग्रवाल की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का यही कर्तव्य होता है कि संकट के समय जनता के साथ खड़ा रहे।*
*फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन अस्पताल में उसका उपचार जारी है। प्रशासन द्वारा युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है।*

Comments