मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय का मामला नहीं चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार है।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय का मामला नहीं है,बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया,निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार---------- रामलखन दंडोतिया*


दतिया मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में प्रदेशभर में जिला स्तर पर पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सोमवार को दतिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने इस निर्णय को लोकतांत्रिक प्रक्रिया,निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर आघात बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। कांग्रेस नेता एवं दतिया जिले के प्रभारी श्री रामलखन सिंह दंडोतिया ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय का मामला नहीं है,बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया,निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार है। जिस प्रकार की आपत्तियों और व्याख्याओं के आधार पर उनका नामांकन निरस्त किया गया,उससे पूरे देश में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन जिला प्रभारी रामलखन सिंह दंडोतिया,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,कांग्रेस नेता सूर्य प्रताप सिंह परमार, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामकुमार मोंगिया, पार्षद मुन्ना खान,रामदास उत्साही,दीपेंद्र पुरोहित अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश अहिरवार,केपी यादव, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 

Comments