KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया ब्रेकिंग। माँ की ममता और वर्दी का फर्ज : ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा बनीं प्रेरणा*
दतिया। पुलिस सेवा की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच दतिया की ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा ने कर्तव्यनिष्ठा और मातृत्व का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। गुरुवार रात गोविंदजी मंदिर में निर्जला एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच वे यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने छोटे बच्चे की देखभाल भी साथ-साथ की। वर्दी का फर्ज निभाते हुए माँ की ममता का यह दृश्य लोगों के लिए प्रेरणा बन गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनकी समर्पित सेवा की सराहना की। सपना शर्मा यह संदेश देती हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है। पुलिस विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों की यह दोहरी भूमिका न केवल कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी सशक्त संदेश देती है। उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।
Comments
Post a Comment