बाल प्रगति वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार निवारण दिवस पर स्वास्थ्य जांच के साथ सम्मान का संदेश।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार निवारण दिवस के अवसर पर बाल प्रगति वृद्धाश्रम, रामनगर कॉलोनी दतिया में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम (एनपीएचसीई) के अंतर्गत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सम्मान के प्रति समाज को जागरूक करना था।

स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों की शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श और आवश्यक उपचार संबंधी सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिसिन विशेषज्ञ एवं एनपीएचसीई नोडल अधिकारी डॉ. डी.एस. तोमर रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाल प्रगति शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुदीप तिवारी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने संस्थान द्वारा वृद्धजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर चिकित्सा दल के सदस्यों ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दल में शामिल थे:

चिकित्सा दल:
• डॉ. डी.एस. तोमर (मेडिसिन विशेषज्ञ)
• डॉ. एस.एल. सरगिया (अस्थि रोग विशेषज्ञ)
• डॉ. सुरेंद्र भार्गव (ईएनटी विशेषज्ञ)
• डॉ. चंद्रशेखर गौरव (मनोरोग विशेषज्ञ)
• डॉ. मीनू भदौरिया (दंत चिकित्सक)
• डॉ. सोनाली मुकाती (फिजियोथेरेपिस्ट)
•श्री मंगल सिंह रावत (नेत्र सहायक)
•श्री संजय सिसोदिया (नर्सिंग ऑफिसर)
•श्री अजय सामनानी (फार्मासिस्ट)
•श्री संतोष प्रजापति (लैब टेक्नीशियन)
•श्री सरजू प्रसाद

कार्यक्रम में वृद्धजन दुर्व्यवहार की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा और सम्मानजनक जीवन जीने के बारे में जागरूकता भी फैलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि “वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी देखभाल एवं सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है।”

वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने आयोजकों और चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया। 

आइए हम सब मिलकर वृद्धजनों का सम्मान करें और उनकी देखभाल करें। 

Comments