KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
डा.भूपेन्द्र विकल
भोपाल मुख्यमंत्री भूमि मामला ,कांग्रेस पूरे प्रदेश में चलाएगी चरणबद्ध आंदोलन*
भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक जी ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से उज्जैन भूमि प्रकरण सहित विभिन्न आरोपों पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की चुप्पी लोकतांत्रिक जवाबदेही के विपरीत है और यदि आरोपों का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।
पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अयोध्या से लेकर महाकाल तक आस्था और सार्वजनिक संसाधनों से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन भूमि प्रकरण में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई*—युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दे, किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने में आ रही परेशानियां तथा उज्जैन भूमि प्रकरण। इन सभी विषयों पर कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस संभाग एवं जिला स्तर पर पत्रकार वार्ताएं आयोजित करेगी। एक विशेष पोर्टल भी शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से जनता मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों की कथित संपत्तियों और भ्रष्टाचार संबंधी जानकारी गोपनीय रूप से साझा कर सकेगी। और जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा,प्राप्त जानकारियों के आधार पर उचित समय पर तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे। विधानसभा सत्र में भी मुख्यमंत्री से इस मामले में जवाब मांगा जाएगा। जिस जिले में मुख्यमंत्री का दौरा होगा, वहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उनसे सार्वजनिक रूप से सवाल पूछेंगे। कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करेगा।
जुलाई माह के अंत तक बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उज्जैन पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे और 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक रुपये की लीज पर भूमि आवंटन के मामलों में किन-किन ट्रस्टों और संगठनों को लाभ पहुंचाया गया तथा इस संबंध में सरकार को जवाब देना चाहिए।
*पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि* कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री से जुड़े भूमि प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को तार्किक और लोकतांत्रिक तरीके से अंत तक उठाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेतृत्व के बीच मतभेद की जो बातें प्रचारित की जा रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। कांग्रेस एकजुट होकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
Comments
Post a Comment