दतिया उपराय पुल के नीचे मिली अधजली लाश के मामले में नया मोड़। ?

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

उपराय पुल के नीचे मिली अधजली लाश के मामले में नया मोड़* ? 
*पेट्रोल समझकर जब्त की गई बोतल में निकला पेशाब, शिनाख्त अब भी अधूरी*  
*सूत्र: भिंड जिले से जुड़ रहे तार, पुलिस जांच का दायरा बढ़ा*

दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के उपराय पुल के नीचे मिली अज्ञात महिला की अधजली लाश के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल से जिस बोतल को पेट्रोल की आशंका में जब्त किया था, फोरेंसिक जांच में उसमें पेशाब पाया गया है। इससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में बोतल में ज्वलनशील पदार्थ होने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन ग्वालियर एफएसएल की प्रारंभिक रिपोर्ट में बोतल में पेशाब की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस अब यह जांच कर रही है कि शव को जलाने के लिए किसी अन्य पदार्थ का इस्तेमाल किया गया या नहीं।

उधर, घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस दतिया, ग्वालियर, झांसी और भिंड समेत आसपास के जिलों के थानों में दर्ज महिला गुमशुदगी के मामलों को खंगाल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस घटना के तार भिंड जिले से जुड़े हो सकते हैं। 

गोराघाट थाना प्रभारी रमेश कुमार शाक्य ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा बदली गई है। हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के सही कारण और समय का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त को प्राथमिकता दे रही है। पुलिस ने एक बार फिर आमजन से अपील की है कि यदि किसी के घर से 25-35 वर्ष की महिला लापता है, जिसके हाथों में मेहंदी लगी हो, तो गोराघाट थाना या कंट्रोल रूम दतिया को सूचित करें।? 

Comments