दतिया पहले पुनर्वास स्थान दो फिर हटाओ यह कहकर पूर्व गृह मंत्री ने टीम को वापस लौटाया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया पहले पुनर्वास स्थान दो फिर हटाओ यह कहकर पूर्व गृह मंत्री ने टीम को वापस लौटाया*


दतिया प्रशासन व नगर पालिका की टीम बुधवार को झांसी चुंगी से सेवढ़ा चुंगी तक अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी जिसके चलते अनमय आश्रम के पास चौपाटी पर अतिक्रमण हटाकर खनिज ऑफिस के पास टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तो अस्थाई अतिक्रमण कारियों ने विरोध शुरू कर दिया।* इसी दौरान भाजपा पार्षद बृजेश दुबे मौके पर *पहुंचे तो लोगों ने उनसे कार्रवाई रुकवाने की मांग की। ठेला संचालकों ने कहा कि हमें* पहले स्थान दो इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। ठेला *संचालकों की बात सुनकर पार्षद बृजेश दुबे ने पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा* से बात की और ठेला संचालकों की परेशानी बताई। *इसके बाद पूर्व गृह मंत्री ने तत्काल कलेक्टर को फोन करके* कार्रवाई रोकने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले *चौपाटी वालों को स्थान दो इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करो*। अभी अतिक्रमण हटाना ठीक नहीं है क्योंकि बारिश का मौसम शुरू होने वाला है *जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी। इसके बाद जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम* बिना अतिक्रमण हटाये बापस लौटी। फुटफाट पर ठेला लगाने वालों के चेहरे पर खुशी का लहर दौड़ गई उन्होंने पूर्व गृह मंत्री जी का धन्यवाद दिया ।।

Comments