KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया ऑपरेशन "सेफ क्लिक" के तहत एसडीओपी दतिया ने आमजन को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक*
दतिया पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित "ऑपरेशन सेफ क्लिक" अभियान के अंतर्गत एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत उनाव रोड पर व्यापारी वर्ग, आमजन एवं छात्र-छात्राओं के साथ साइबर सुरक्षा विषयक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी से सतर्क रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल एवं निकटतम पुलिस थाने में सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एसडीओपी आकांक्षा जैन ने सभी उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई, जिसमें सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक इंटरनेट उपयोग करने, व्यक्तिगत जानकारी एवं पासवर्ड सुरक्षित रखने, किसी भी संदिग्ध लिंक अथवा कॉल पर विश्वास न करने तथा स्वयं के साथ-साथ परिवार एवं समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
Comments
Post a Comment