KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
*सायबर जागरुकता हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0” के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
*थाना खनियाधाना एवं सिरसौद के द्वारा बस स्टेण्ड खनियाधाना व ग्राम कुंवरपुर में लोगों को सायबर सुरक्षा के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुये जागरुक किया गया।*
पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र. भोपाल एवं एडीजी सायबर तथा गुप्त वार्ता के निर्देशन मे मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे सायबर सुरक्षा एवं सायबर अपराधों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर “ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0” चलाया जा रहा है, ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के तहत सायबर अपराध करने वालों के बिरुद्ध पुलिस द्वारा इकाईयों में सायबर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा सायबर अपराधों में कमी लाने हेतु जोन अंतर्गत सायबर जागरुकता लाने एवं सायबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश जारी कर मोनिटरिंग की जा रही है।
इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा जिले मे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे सायबर सुरक्षा संबंधी प्रोग्रामों का आयोजन कर लोगों को सायबर सुरक्षा के लिये जागरुक करने हेतु निर्देश दिये गये हैं ।
पुलिस अधीक्षक शिवुपरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे सायबर जागरुकता हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं अभियान चलाकर लोगों को सायबर अपराधों के बारे मे जागरुक किया जा रहा है।
थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक एवं थाना सिरसौद की पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुवंरपुर में एवं प्रभारी थाना खनियाधाना निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम के साथ बस स्टेण्ड खनियाधाना पर “आपरेशन सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत डिजीटल अरेस्ट फ्रॉड, ओटीपी/यूपीआई, क्यूआर कोड, फेक लोन ऐप, फेक जॉब, सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक बैंक कस्टमर के वारे मे पेंप्लेट वितरण/प्रदर्शन, नुक्कड, सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को सायबर फ्रॉड के बारे मे जागरूक किया गया।
Comments
Post a Comment