दतिया नशे के विरुद्ध जागरूक युवा ही विकसित भारत की पहचान — शैलेंद्र खरे

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

नशे के विरुद्ध जागरूक युवा ही विकसित भारत की पहचान — शैलेंद्र खरे
नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ररुआराय में निबंध प्रतियोगिता संपन्न
दतिया। भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत 23 जून 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ररुआराय में निबंध प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला मास्टर ट्रेनर शैलेंद्र खरे ने कहा कि "नशे की लत व्यक्ति की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को नष्ट कर देती है। युवाओं को अपने लक्ष्य, शिक्षा और संस्कारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए नशे से दूर रहना चाहिए। जब युवा जागरूक होंगे, तभी नशामुक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।"
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। श्री खरे ने कहा कि नशा मुक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने का जनआंदोलन है।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज जाटव ने विद्यार्थियों को अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं विकासखंड नशा मुक्ति मास्टर ट्रेनर अर्चना श्रीवास्तव ने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यालय के आराधना सक्सेना, राकेश रावत, कृपाल सिंह गुर्जर, कल्पना साहू शशि राहुल, अनिल कुमार राजपूत,परमानंद डांडे,कमल माला प्रभा आदि स्टाफ उपस्थित रहा अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Comments