KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। मुस्लिम समुदाय के मातमी त्यौहार मोहर्रम पर्व पर शुक्रवार को पारंपरिक रूप से सेंवढ़ा किला प्रांगण में विभिन्न इमामबाड़ों के ताजिए एवं बुर्राकें एकत्रित हुए। यहां दतिया राज परिवार की परंपरा अनुसार महाराज घनश्याम सिंह जूदेव पूर्व विधायक ने ताजियों एवं बुर्राकों को अगरवत्ती लगाकर तबर्रुफ़ चढ़ाया। इसके पश्चात ताजियों को कंधा देकर करबला के लिए रवाना किया। किला प्रांगण से ताजिए एवं बुर्राकों के साथ विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने हैरतंगेज करतबों का प्रदर्शन मुख्य बाजार से गुजरते समय किया।
इस अवसर पर श्री सिंह के साथ वरिष्ठ नेता अपरवल साहनी, राजेंद्र नोनेरिया, देशराज कुशवाहा, बादशाह खान,कमल किशोर शर्मा, रहीस खान, दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment