KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया, 24 जून 2026। भारत विकास परिषद् शाखा दतिया द्वारा आयोजित सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर के पंचम दिवस पर बच्चों के लिए संस्कार एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद् परिवार के सदस्य एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. के.सी. राठौर ने बच्चों को संस्कारमय उद्बोधन प्रदान करते हुए जीवन में अच्छे संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. राठौर ने अपने प्रेरणादायी एवं उत्कृष्ट उद्बोधन के माध्यम से बच्चों को नेत्रों की देखभाल, स्वच्छता तथा आंखों को स्वस्थ रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नियमित नेत्र परीक्षण कराने तथा मोबाइल एवं टीवी के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन कपिल तॉबे द्वारा किया गया। इसके उपरांत सभी बच्चों एवं आचार्यों का चलित वैन में आधुनिक मशीनों के माध्यम से नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद आवश्यकतानुसार उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
आयोजित शिविर में लगभग 300 बच्चों तथा 40 महिलाओं एवं परिषद् सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। परिषद् परिवार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment