राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

दतिया। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस दतिया की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार  महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार बृजमोहन आर्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया साथ ही राजगढ़ चौराहा पर पुतला दहन किया गया।

ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी पारदर्शिता एवं संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। संगठन ने इस निर्णय को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

महिला कांग्रेस ने राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा भविष्य में किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार न होने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। ज्ञापन में लोकतंत्र की गरिमा, संविधान की भावना एवं निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रचना शेर सिंह, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस जाम मंत्री दादोरिया, शाहिद कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बागड़ा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर,जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कांग्रेस गुड्डी जाटव, जिला महामंत्री भारती परिहार, महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रेखा अहिरवार, महिला कांग्रेस प्रभारी मुन्नी अंगरैया, सेवादल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजू गौतम, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस मंजू प्रजापति, सकोटिन खान, तस्वीरन खान, कमल जोशी, मुन्नी प्रजापति, नीतू अहिरवार सहित महिला कांग्रेस की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Comments