दतिया अध्यात्म से जुड़कर भी पा सकते हैं नशे से छुटकारा -महाराजा गोविंद सिंह जू देव ।


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया । अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में 17 जून से 26 जून तक विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है 
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दतिया स्टेट के महाराजा गोविंद सिंह जू देव के महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदानो याद करते हुए महरानी के छायाचित्र  पर पुष्प अर्पित किए नशामुक्त भारत के अभियान कार्यक्रम मे  माहराज ने 
हितग्राहीयो को आध्यात्म से जुड़ने की सलाह दी महाराज साहब ने बताया कि नशा समाज में कैंसर जैसी बुराई है और इसे हमें जड़ से खत्म करने के लिए आध्यात्मक से जुड़ना जरुरी है महाराज ने कहा कि कुछ भी ग्रहो के दोष रहते हैं जो कि हमारी कुंडली में बैठकर हमारी मनोदशा बदल देते हैं और हम भटक जाते हैं कार्यक्रम में पधारे युवा वरिष्ठ पत्रकार रवि रैकवार जी ने भी नशे को एक बहुत बुरी लत बताया और कहा कि इससे जितनी जल्दी छुटकारा पाएं उतना अच्छा कार्यक्रम के आरंभ में समर्पण नशा मुक्ति केंद्र के संचालक संजय भार्गव ने आगंतुक अतिथियो का फूल माला एवं सोल  पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम के अंत में बंदे मातरम का गायन करने के उपरांत नशा मुक्ति हेतु पधारे हितग्राहियों एवं अतिथियों के द्वारा नशा मुक्ति की  शपथ का वाचन किया गया और नशा मुक्ति की शपथ ली गई कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे सामाजिक न्याय विभाग के विनोद मिश्र कला पथिक, नरेंद्र दुबे जिला समग्र विभाग, नशा मुक्ति मित्र कपिल शर्मा, विनोद दुबे, दीपक यादव, हेमंत पचौरी , प्रशांत तिवारी, तपेश शर्मा, अन्य रहे उपस्थित। 

Comments