दतिया सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं यातायात पुलिस की तत्परता से यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित वापस मिला।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं यातायात पुलिस की तत्परता से यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित वापस मिला* 


फरियादी उस्मान राईन निवासी इन्दरगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 11.06.2026 को वह टाउन हॉल स्थित माता बाली गली से एक काले रंग के ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनका एक बैग ऑटो में छूट गया, जिसमें दवाइयाँ, आवश्यक दस्तावेज, आभूषण एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था।

सूचना प्राप्त होते ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा टाउन हॉल क्षेत्र के कैमरों का अवलोकन कर संबंधित ऑटो की पहचान की गई। तत्पश्चात फरियादी द्वारा बताए गए संदिग्ध ऑटो वाहन का नम्बर CCTV फुटेज से ट्रेस किया, ऑटो के नंबर के आधार पर थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस के सहयोग से ऑटो चालक का पता लगाया गया।

ऑटो चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए कंट्रोल रूम पहुंचकर उक्त  बैग सुरक्षित रूप से जमा कराया। इसके बाद बैग को उसके वास्तविक स्वामी उस्मान राईन को सही-सलामत सुपुर्द किया गया। फरियादी द्वारा जिला पुलिस, सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं यातायात पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Comments