KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
थाना पिछोर पुलिस व्दारा अपराध क्र. 262/26 मे अंधे कत्ल की घटना का खुलासा कर हत्या करने बाले आरोपी रामनिवास लोधी को गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
दिनांक 02.06.26 को फरियादी घूमन सिंह लोधी पुत्र रामजीलाल लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लभेडा थाना पिछोर ने थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट लेख कराई कि मेरा छोटा भाई सोनू लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लभेडा दिनांक 01.06.2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे अपना एस्कर्ट ट्रैक्टर लेकर ग्राम लभेडा स्थित रूंद वाले खेत की जुताई करने गया था। शाम तक घर वापस नहीं आने पर मैंने एवं परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, किंतु उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मैंने थाना पर आकर सूचना दी। तत्पश्चात पुनः अपने रिश्तेदारों एवं गांव वालों के साथ तलाश करने खेत पर पहुंचा तो खेत की मेड पर पत्थरों के पास मेरे भाई सोनू लोधी का शव पड़ा मिला, भाई सोनू लोधी की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट एवं करंट लगाकर कर दी है, रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 262/26 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
अंधे कत्ल की घटना को थाना प्रभारी पिछोर एवं उनकी टीम व्दारा दिनांक 06.06.26 को संदेही रामनिवास लोधी पुत्र सुखनंदन लोधी उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम लभेड़ा, थाना पिछोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना कारित करना स्वीकार किया एवं बताया कि घटना उजागर होने के भय से मैंने किसी को सूचना नहीं दी और अकेले ही सोनू के शव को वहां से हटाकर उसके दूसरे खेत की मेड़ के पास स्थित टोरिया में ले जाकर पत्थरों की आड़ में छिपा दिया। इसके बाद मैं वहां से चला गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिजली के तार की जप्ती की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर उप जेल पिछोर दाखिल किया गया।
भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि रामकिशोर जोशी, उनि बीएल दोहरे, सउनि जहान सिंह, सउनि अरविंद सगर, सउनि परमाल सिंह, प्रआर. 703 रामहेत सिंह, आर. 425 धर्मेन्द्र लोधी, आर. 590 बचान सिंह तोमर, आर 1054 हाकिम वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Comments
Post a Comment