दतिया बसई सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही,रात में डॉक्टर गायब,तड़पती रही महिला मरीज।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया बसई सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही,रात में डॉक्टर गायब,तड़पती रही महिला मरीज*

 ​कहाँ का मामला: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसई (विकास खण्ड-उनाव,जिला-दतिया, म.प्र.)
​क्या हुआ: कल रात करीब 9:15 बजे राहुल गुप्ता अपनी मां को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। महिला के कान में कीड़ा घुस गया था और वह दर्द से बुरी तरह चिल्ला रही थीं। 
​लापरवाही: अस्पताल में '24 × 7 इमरजेंसी सेवा' का बोर्ड लगा है। लेकिन मौके पर नाइट ड्यूटी वाले डॉक्टर मौजूद नहीं रहते हैं, सिर्फ एक वार्ड बॉय और नर्स मौजूद थीं.
​गंभीर आरोप: पीड़ित के बेटे का आरोप है कि ड्यूटी डॉक्टर (डॉ. शशिकांत चौधरी) अस्पताल में रहने के बजाय अपने घर पर थे।  फोन करने के 15-18 मिनट बाद डॉ अस्पताल पहुंचे। तब तक महिला मरीज तड़पती रही। 
​कार्रवाई: परेशान परिजनों ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन (181) पर दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है.

Comments