भाजपा सरकार की नाकामियों और स्थानीय जनसमस्याओं के खिलाफ काँग्रेस की नुक्कड़ सभाएँ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया भाजपा सरकार की नाकामियों और स्थानीय जनसमस्याओं के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्र में आगामी दिनों में नुक्कड़ सभाऐ एवं किला चौक पर विशाल आमसभा करेगी कांग्रेस*

दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी द्वारा शुकवार को बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता के सुझाव मिले जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में भाजपा सरकार की गलत नीतियों और स्थानीय जनसमस्याओं के खिलाफ शहर के किला चौक पर विशाल जंगी  आमसभा एवं दतिया विधानसभा के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीण जनों के बीच कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की नीतियों और स्थानीय जनसमस्याओं के खिलाफ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं देवतुल्य कांग्रेस कार्यकर्ता संबोधित करेंगे! आपकी कांग्रेस आपके  द्वार कार्यकम के तहत दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली जाएगी यात्रा में प्रमुख मुद्दे कांग्रेस नेताओं के अनुसार,शहर में चरमराई कानून व्यवस्थाओं,पेयजल संकट,दूषित पानी की आपूर्ति,सीवर लाइन में अनियमितताओं,जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार रेत अवैध उत्खनन,जिले में किसानों को यूरिया एवं डीएपी खाद किल्लत,पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, जिले में विजली विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे,शहर में घूमते आबरा साड़ों और बढ़ती आपराधिक घटनाओं (लूट व हत्या) जिले में खुले आम नशा का बढ़ता कारोबार,एवं जुआ सट्टा,आदि जिले की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस निकली आपकी कांग्रेस आपके द्वार यात्रा बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा,सी एल बौद्ध जी बी एल केन,मुन्ना खां पार्षद,बासुदेव सरपंच अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश अहिरवार,धर्मेंद्र चोबे,पुष्पराज राजपूत,पवन बेडर,एडवोकेट सहदेव कुमार,विवेक रायकवार,सत्यम गुप्ता,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,शिवम बंशकार,राजाराम बंशकार टीपू सेन,मुकेश यादव,आशीष तिवारी, राहुल,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments