KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया घायल व्यक्ति को थाना थरेट पुलिस ने तत्परता से पहुंचाया अस्पताल, समय पर उपचार मिलने से मिली राहत।
दतिया थाना थरेट पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित पुलिस सहायता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना थरेट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पिपरौआ चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना थरेट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में घायल की पहचान रामेश्वर वघेल पुत्र प्रताप वघेल, निवासी चितारी, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी के रूप में हुई, जो अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम सेंगुआ स्थित ससुराल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पिपरौआ चौराहे पर अचानक सड़क पर आई गाय से टकराने के कारण वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घायल को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा आरक्षक अंकित भदोरिया ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल उठाकर वाहन तक पहुंचाया। तत्पश्चात घायल को अपनी गोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
Comments
Post a Comment