दतिया ब्रेकिंग। झगड़ालू रंजिश में युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*दतिया ब्रेकिंग। झगड़ालू रंजिश में युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती* 

दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदौल मोहल्ला में झगड़े की रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क निवासी राकेश कुशवाहा के हाथ में गोली लगी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हरदौल मोहल्ला निवासी अजय कुशवाहा और कुछ लोगों के बीच कहासुनी एवं मारपीट हुई थी। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे राकेश कुशवाहा को भी आरोपियों ने धमकी दी थी। आरोप है कि कुछ समय बाद अजय कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, किशन कुशवाहा, सौरभ खान, शिवा यादव, हर्ष लाला सहित अन्य दो लोग वहां पहुंचे और विवाद के दौरान फायरिंग कर दी। गोली राकेश कुशवाहा को निशाना बनाकर चलाई गई थी, लेकिन राकेश कुशवाहा के हाथ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन एवं कोतवाली थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा भी जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायल से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments