दतिया संस्कृत भारती, दतिया द्वारा वृहद् जनपद गोष्ठी का सफल आयोजन-

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया संस्कृत भारती, दतिया द्वारा वृहद् जनपद गोष्ठी का सफल आयोजन-

दतिया। संस्कृत भारती, दतिया द्वारा आज सरस्वती विद्या मंदिर, बुंदेला नगर, दतिया में वृहद् जनपद गोष्ठी का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।अतिथियों का परिचय संस्कृत भारती जनपद दतिया के सह मंत्री श्री कुंज बिहारी गोस्वामी ने दिया।अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्माण करते हुए अतिथि सत्कार कोषाध्यक्ष संस्कृति भारती दतिया श्री रवि दत्त त्रिपाठी,श्री शैलेंद्र खरे ,श्री धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ,श्री देवेन्द्र तिवारी ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में श्री जागेश्वर पटेल जी ने कहा कि संस्कृत भारती के प्रचार-प्रसार के लिए संभाषण, शिविर, बाल केंद्र , साप्ताहिक मिलन ,पत्राचार एवं श्लोक उच्चारण जैसे प्रकल्प अत्यंत आवश्यक है। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, संस्कृत शिक्षण तथा संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि संस्कृत भारती  प्रांत संपर्क प्रमुख श्री रामबाबू शर्मा जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी ने की।
गोष्ठी का संचालन श्री ऋषि मिश्र द्वारा प्रभावी एवं सुचारु रूप से किया गया। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने संस्कृत को भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार बताते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्कृत भारती की जिला एवं नगर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संकल्प लिया।
अंत में आभार प्रदर्शन संस्कृत भारती के जिला उपाध्यक्ष डॉ पारिजात त्रिपाठी ने किया  कार्यक्रम संजीव तिवारी, हरिओम सिंह ,संस्कृत शिक्षक श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, गार्गी शर्मा,श्रीमती आरती उपाध्याय, के साथ-साथ संस्कृत भारती साहित्य प्रमुख पुरानचंद शर्मा, मनीराम शर्मा, अभिराम शर्मा, मनोज दुबे, सुनील कुशवाहा, एवं प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश शर्मा,गोपाल नारायण उपस्थित रहे। संस्कृत प्रेमियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बनाया।
        ऋषि राज मिश्र 
जिला संपर्क प्रमुख संस्कृत भारती

Comments