KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया बड़ोंनकला में पुरानी परंपरा के साथ निकला मोहर्रम का ताजिया*
*शिवेंद्र बुंदेला ने बीच वाली राउड से उठाया ताजिया, काजियों के चौक रवाना*
*कल दोपहर 2 बजे फिर उठेगा ताजिया, लाल के चौक-हाथी वाली राउड से गुजरेगा जुलूस*
दतिया। जिले की ग्राम पंचायत बड़ोंनकला में गुरुवार को मोहर्रम का मातमी त्यौहार पुरानी परंपरा और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। गांव में ताजिए का जुलूस निकाला गया।
ग्रामीणों के अनुसार, परंपरा के मुताबिक ताजिया बीच वाली राउड से उठाया गया। शिवेंद्र बुंदेला ने ताजिया उठाकर जुलूस को काजियों के चौक के लिए रवाना किया।
जानकारी के अनुसार, काजियों के चौक से ताजिया उठकर लाल के चौक होते हुए हाथी वाली राउड से वापस बीच वाली राउड में पहुंचेगा। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर 2 बजे ताजिया फिर उठाया जाएगा।
मोहर्रम के दौरान गांव में शांति और सौहार्द का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण ताजिया जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
Comments
Post a Comment