कलयुग में शांति उपासना सर्वोपरि है: आचार्य चंदा गुरु*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

कलयुग में शांति उपासना सर्वोपरि है: आचार्य चंदा गुरु*

*श्री पीतांबरा पीठ पर श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन*


 दतिया- प्रसिद्ध मंदिर श्री पीतांबरा पीठ पर विगत दिनों से श्रीमद् देवी भागवत पुराण का वाचन किया जा रहा था। जिसका विधिवत समापन अधिकमास की सोमवती अमावस्या पर किया।  समापन अवसर पर पीठ के प्रसिद्ध आचार्य डॉ. चंद्रमोहन दीक्षित (चंदा गुरु) ने कहा है कि, कलयुग में शांति उपासना सर्वोपरि है। जो धर्म प्रेमी भक्तजन सच्ची श्रद्धा व लगन से पीठ पर पूजा-अर्चना व उपासना करता है उसके सारे कष्टों का निवारण होकर हर मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। 
इस अवसर पर श्री पीतांबरा पीठ सभी साधको, सेवकों, श्रद्धालुओं एवं माता-बहनों की सहभागिता रही।

Comments