KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खिलाड़ियों ने किया योग अभ्यास।
करो योग रहो निरोग- संजय रावत
दतिया खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह का हुआ समापन
खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड दतिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास का आयोजन राजघाट स्थित शारदा हाई स्कूल में किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्रा खिलाड़ी युवा समाजसेवी महिलाओं ने भागीदारी की सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र का पूजा किया गया उसके पश्चात योग मंत्र के माध्यम से योगा की राष्ट्रीय खिलाड़ी रुचि बघेल केंद्रीय विद्यालय ने उपस्थित लोगों को योग अभ्यास करवाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनिता कुशवाह उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन खेल विभाग के युवा समन्वयक संजय रावत ने किया इस अवसर पर आरोह खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन भी किया गया प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर खेल समन्वयक संजय रावत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि करो योग रहो निरोग प्रतिदिन योग करने वाला व्यक्ति हरदम स्वस्थ रहता है इसलिए खिलाड़ी बच्चों और युवा को प्रतिदिन योग करना चाहिए योग हमारी भारतीय संस्कृति का मुख्य अंग है इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद दतिया की नवांकुर संस्था विवेकानंद नेहरू युवा मंडल दतिया और राजघाट कॉलोनी विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य सुनील सिंह कुशवाह श्रीमती मधु पटेरिया खेल शिक्षक अतुल चतुर्वेदी विनीता सौनकिया आशा रावत दयाराम माझी रंजू पुरोहित विशाल सर अंश रावत रुचि बघेल कोमल माझी आदि शिक्षक और शिक्षकाएं उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment