KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। पावन निर्जला ग्यारस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला दतिया द्वारा श्री जानकी निवास मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल सरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए संगठन की सराहना की।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। निर्जला ग्यारस जैसे पावन पर्व पर प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। संगठन आगे भी समाजहित एवं जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सरबत वितरित किया इसमें मुख्य रूप से श्री अरुण कुमार सिद्ध, मनीष शर्मा, कौशल पाठक, प्रदीप पाण्डेय, दिपेन्द्र तिवारी, प्रशांत दीक्षित, पिंटू शर्मा उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment