भाजपा सरकार में युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले इस भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ हमारी यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं - रामलखन सिंह दंडोतिया*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया राहुल गांधी के मार्गदर्शन में छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ देशव्यापी अभियान छात्रों की गूँज के संबंध गुरुवार को किला परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की इस प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी रामलखन सिंह दंडोतिया ने परीक्षा तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ बेबाकी से अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार चाहती है और इसकी शुरुआत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से होनी चाहिए उन्होंने आरोप लगाया गया है कि शिक्षा मंत्री मोदी सरकार की उस सोच का प्रतीक हैं,जिसमें शिक्षा को लेकर दूरदृष्टि की कमी और कठोर वैचारिक दृष्टिकोण हावी है उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सालों में आरएसएस-बीजेपी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण,केंद्रीकरण और संघीकरण को बढ़ावा दिया है,लेकिन युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में पर्याप्त काम नहीं किया उन्होंने कहा कि देश के सामने सिर्फ बेरोजगारी ही नहीं,बल्कि रोजगार योग्य कौशल की भी गंभीर चुनौती है युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले इस भ्रष्टतंत्र के खिलाफ हमारी यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है राहुल गांधी के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस और NSUI और संपूर्ण कांग्रेस परिवार मिलकर इस अभियान को देश के कोने-कोने तक लेकर जाएगी इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस प्रभारी रामलखन सिंह दंडोतिया,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर सेवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज कुशवाहा नगर अध्यक्ष बादशाह खान आदि

Comments