KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। 23 जून 2026 को को सरस्वती विद्यालय भारतगढ़ पर भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर के अंतर्गत आत्मरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद शाखा दतिया के अध्यक्ष संजीव नाहर द्वारा बताया गया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन एवं यातायात प्रभारी श्रीमती सपना शर्मा उपस्थित रहीं, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता तथा यातायात नियमों के पालन की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में बच्चों को यातायात संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सड़क पर सुरक्षित व्यवहार तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आत्मरक्षा के व्यावहारिक सुझाव भी दिए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा भारत विकास परिषद् दतिया शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सभी ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।
Comments
Post a Comment