शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतिया में *स्कूल चले हम कार्यक्रम के अंतर्गत* उत्साहपूर्वक “शाला प्रारंभ उत्सव”
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतिया में *स्कूल चले हम कार्यक्रम के अंतर्गत* उत्साहपूर्वक “शाला प्रारंभ उत्सव”
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतिया में कलेक्टर महोदय के आदेश के क्रम में आयोजित हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम में विनीत त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दतिया ने दिनांक 19.06.2025 को स्वयं उपस्थित होकर छात्राओं को सफलता के महत्वपूर्ण मंत्र बताए। साथ ही उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिये भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा जीवन में असंभव कुछ नहीं होता, बस प्रयास निरंतर होने चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं एवं दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ हुए इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने नवप्रवेशी छात्राओं का रोली-चंदन के तिलक और पुष्पाहार से स्नेहपूर्ण स्वागत किया। डॉ अनिल कुमार दुबे प्राचार्य द्वारा विनीत त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दतिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया l
श्री त्रिपाठी ने छात्राओं को सफलता के व्यावहारिक मंत्र भी बताए। छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, इसके लिए उन्होंने संतुलित आहार पर विशेष जोर दिया साथ ही संतुलित आहार के पश्चात शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार और व्यायाम करने को कहा l
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है l मन को स्वस्थ रखें एवं सकारात्मक सोच रखें, गुरुजनों से बेझिझक प्रश्न पूछें और अपने संशय दूर करें, साप्ताहिक रिवीजन करने की आदत बनाएं, रटें कम - समझें अधिक और पढ़ाई के साथ-साथ खेल, पेंटिंग व रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लें। परीक्षा परिणाम में निराशा नहीं चुनौती देखें l छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि परीक्षा में अपेक्षित परिणाम न मिले तो हताश होने की आवश्यकता नहीं। इसे एक अवसर मानें और आत्मावलोकन करें। साथ ही जहाँ कमी रह गई, वहाँ अतिरिक्त परिश्रम से उसे दूर करें, इससे सफलता अवश्य कदम चूमेगी।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार दुबे ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए, भविष्य से भेंट के बारे में चर्चा की, साथ ही उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे जब कोई सरल प्रश्न भी पूछें तो उन्हें हतोत्साहित न करें, क्योंकि आपकी सकारात्मक ऊर्जा ही उनका सबसे बड़ा संबल है। शब्दों का चयन सावधानी से करें। शिक्षक का एक वाक्य किसी बच्चे की पूरी दिशा बदल सकता है। उन्होंने भावपूर्ण स्वर में बताया l
"स्कूल चलें हम" अभियान के अंतर्गत
इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षक श्रीमती प्रतिभा आनंद, यामिनी कोहली,डॉ.कमलेश कुमार दुबे, श्रीमती रूपल,अनीता राजोरिया, नीलम गुप्ता, पुष्पा मित्तल, किरण बुधौलिया, जगदीश पांचाल, ज्योति राय, शिशिर सिंह, प्रभात सिंह, शबनम प्रजापति, कृष्णकांत शर्मा, दिनेश मौर्य, गुड्डूओ देवी प्रजापति, वर्षा यादव, नेहा गुर्जर, लक्ष्मी, रश्मि गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, रोहिणी कोली, प्रीति पाठक, बेताल सिंह, जूली शर्मा, इति कंचन, मृदुल सक्सेना, संगीता गुप्ता, रश्मि गुप्ता, वंदना त्रिपाठी, गिरजा यादव, शोभना श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कमलेश कुमार दुबे द्वारा किया गया l
Comments
Post a Comment