KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
डॉ भूपेंद्र विकल
भाजपा की विचारधारा को अनुसूचित जाति की प्रत्येक बस्ती में पहुंचाना है: प्रदेश महामंत्री शुक्रवारे*
*अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कार्य करेगा: प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक*
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं ग्वालियर संभाग के प्रभारी रामस्वरूप शुक्रवारे का रविवार को शिवपुरी प्रवास कार्यक्रम रहा इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम शहर के फतेहपुर चौराहे पर स्थित संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वहीं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वप्रथम पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और बैठक का शुभारंभ किया गया।
बैठक में मोर्चा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी रामस्वरूप शुक्रवारे ने सम्बोधन में कहा कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है जिसमें हमारे कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान,मन की बात कार्यक्रम,महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण,योग दिवस जैसे आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएं ताकि ये कार्यक्रम सफल आयोजित हों सकें। श्री शुक्रवारे ने बताया अनुसूचित जाति बस्तियों में सामूहिक रूप से मन की बात सुनी जाए। इसके लिए प्रत्येक मंडल में 10-10 'मन की बात प्रमुख' बनाए जाएंगे।
वहीं इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश का पहला संगठन है जो राष्ट्र हित के लिए कार्य कर रहा है। भाजपा प्रत्येक बूथ को मजबूत करने कार्य कर रही है अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कार्य करेगा।
मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह सगर ने मंच से संबोधन करते हुए कहा कि मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जी सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे और हम उनका पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा फिजिकल मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह,जाटव समाज के संभागीय अध्यक्ष नवीन जाटव,मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बेहदोरिया, जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य,नीरज खटीक, श्रीमती कल्पना पारस,जिला मंत्री राहुल खटीक,सीताराम जाटव,आकाश जाटव,खेमराज मौर्य मीडिया प्रभारी नीरज कुमार छोटू,मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री मलखान सिंह परिहार एवं आभार व्यक्त खेमराज मौर्य ने किया।
Comments
Post a Comment