दतिया FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यादव समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यादव समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन*

दतिया। समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त सैनिक फौजी मोहर सिंह यादव, संदीप रिछारिया, सतीश कमरिया एवं टिंकू अहिरवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए यादव समाज एवं क्षेत्रवासियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई।

बुधवार दोपहर  सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि फौजी मोहर सिंह यादव क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जो शिक्षा और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के लोगों का आरोप है कि उनकी बढ़ती सामाजिक प्रतिष्ठा से ईर्ष्या रखने वाले कुछ लोगों ने द्वेषपूर्ण भावना से प्रेरित होकर उनके खिलाफ झूठी एवं मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज कराई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शिकायतकर्ता प्रदीप यादव पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रदीप यादव एवं उसके सहयोगियों ने साजिश के तहत यह मामला दर्ज कराया है।

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि प्रकरण की किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक फौजी मोहर सिंह यादव एवं अन्य आरोपितों के विरुद्ध किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। साथ ही, यदि जांच में मामला झूठा पाया जाता है तो शिकायतकर्ता एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने से पूर्व बड़ी संख्या में समाजजन अनामी आश्रम में एकत्रित हुए, जहां से वे पैदल मार्च करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान यादव समाज के लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।

Comments