थाना करैरा पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र मे अवैध रुप के उत्खनन करने बालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये, JCB मशीन को जप्त किया गया ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान

थाना करैरा पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र मे अवैध रुप के उत्खनन करने बालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये, अवैध रुप से रेत का उत्खनन कर रही JCB मशीन को जप्त किया गया एवं JCB मालिक के खिलाफ प्रकरण अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को भेजा गया।

शिवपुरी  थाना करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देहरेटा सानी घाट पर एक JCB मशीन द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना करैरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई। पुलिस को आता देख JCB चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक JCB मशीन को विधिवत जप्त कर लिया।
वाहन स्वामी के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग, शिवपुरी को प्रेषित किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
जप्ती : एक JCB मशीन
सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक श्री विनोद छावई, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्री चेतन शर्मा, आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर एवं आरक्षक लवकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Comments