दतिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के अंतर्गत सभाकक्ष में मतदान व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के अंतर्गत सभाकक्ष में मतदान व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की।
बैठक में सीसीटीवी कैमरों, परिवहन एवं पार्किंग व्यवस्था, मतदान कार्मिकों के लिए फूड पैकेट, मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी, सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग व्यवस्था तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप, छाया एवं बैठने सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही, उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपना पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) अनिवार्य रूप से धारण करने तथा निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Comments
Post a Comment