दतिया परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी बालकिशन विश्वकर्मा ने बीजेपी कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत राष्ट्रीय संरक्षक जगतगुरु आचार्य देवमुरारी बापू व प्रत्याशी बालकिशन विश्वकर्मा  ने बीजेपी कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की।

दतिया -परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया दतिया विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी बालकिशन विश्वकर्मा परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत राष्ट्रीय संरक्षक जगतगुरु आचार्य देवमुरारी बापू के द्वारा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला और आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता व अन्य के खिलाफ एफआईआर करने की मांग कर रिटर्निंग ऑफिसर दतिया को एक लिखित शिकायती आवेदन दिया जिस पर संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर दतिया के द्वारा संबंधित एसडीओ  बरौली थाना को उचित कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है और परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी बालकिशन विश्वकर्मा द्वारा बरौनी थाना में उस वीडियो से संबंधित भाजपा कार्यकर्ता और कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और उस घटनाक्रम का समर्थन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और एफआईआर करने  लिए एक शिकायती आवेदन बरौनी थाने में दिया है उनका कहना है कि अगर संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो में चुनाव का बहिष्कार करूंगा और न्यायालय की शरण में जाऊंगा मुझे इस विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि खुलेआम लोगों को धमकी दी जा रही है और उसका समर्थन कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला एवं अन्य लोग कर रहे हैं तो इस परिस्थिति में निष्पक्ष चुनाव होने की संभावना नहीं बनती।

Comments